
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा तनाव को लेकर एक बार फिर मध्यस्थता की पेशकश की है। लद्दाख सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद मामला काफी गरमाया हुआ है। ऐसे में भारत में चीनी सामानों का बहिष्कार शुरू हो चुका है। पूरे मामले को तूल पकड़ता देख अमेरिकी राष्ट्रपति ने समाधान करने की पेशकश की है। उन्होंने कहा है कि वह भारत-चीन की समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
ट्रंप शनिवार शाम को ऑकलैंड के तुलसा में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और बताया कि यह विकट परिस्तिथि है। हम भारत और चीन दोनों से बात कर रहे है। हम देखते है कि क्या कर सकते है। हम उनकी समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे।
उल्लेखनीय है कि गत सोमवार पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन दोनों देशों के सैनिक आपस में भिड़ गए थे। इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए और करीब 70 जवान घायल हो गए। वही चीन के भी 40 से अधिक सैनिकों के मारे जाने की आशंका जताई गई, लेकिन चीन ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की। पिछले दिनों अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा था कि चीन अपने पड़ोसियों के साथ धूर्त रवैया अपना रहा है।
यह भी पढ़े: आत्मनिर्भर भारत: केंद्र ने उधोग जगत से मांगी चीनी सामानों की लिस्ट, स्वदेशी पर होगा जोर
यह भी पढ़े: मेजर सरस त्रिपाठी ने बताया – यदि भारत और चीन में युद्ध हुआ तो कौन जीतेगा?
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NeFYRg
No comments:
Post a Comment