Sunday, June 21, 2020

मेटाबोलिज्म में सुधार करता है अखरोट

इंटरनेट डेस्क। अखरोट हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी साबित होती हैं, अगर हम इसका सेवन करेंगे तो कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। यह आपके मेटाबोलिज्म में सुधार करता है।

उपस्थित फैटी एसिड के साथ, अखरोट शरीर को पोटेशियम, कैल्शियम, जस्ता, मैंगनीज जैसे तत्व पहुंचाते हैं। ये सभी खनिज पाचन, मेटाबोलिज्म वृद्धि में मदद करते हैं और शुक्राणुओं की संख्या में सुधार करने में भी मददगार साबित होता हैं।

-अखरोट में फाइबर्स, विटामिन बी, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में होते है। यह बालों और स्किन के लिए भी लाभकारी होते हैं। अगर आप हर रोज अखरोट का सेवन करेंगे तो सेहत को बहुत सारे लाभ मिलेंगे।

– अगर आप अखरोट का सेवन करेंगे तो आपके शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलेगा। यह अस्थमा, आर्थराइटिस, त्वचा परेशानी, एक्जिमा और सोरायसिस जैसे रोगों से सुरक्षा करता है। इसलिए हर रोज 2 अखरोट सेवन जरूर करना चाहिए।

-इसका सेवन करने से हड्डिया मजबूत होती हैं। साथ ही यह दांतों के लिए भी काफी अच्छा होता है। दंत चिकित्सक भी हेल्दी दांतों के लिए इसका रोजाना सेवन की सलाह देते है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CkbTh0

No comments:

Post a Comment