
बढ़ते कोरोना संकट के बीच बिहार सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन को 16 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान सरकारी और निजी कंपनियों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ दफ्तर खोलने की इजाजत होगी। वही दुकानों को भी शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। साथ ही बिहार में नाइट कर्फ्यू भी जारी रहेगा। राज्य सरकार द्वारा लगाया गया लॉकडाउन 6 राज्य, जिला, अनुमंडल, अंचल मुख्यालयों के साथ नगर निकाय क्षेत्रों में प्रभावी होगा। गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत लगभग वहीं पाबंदियां लॉकडाउन- 6 में भी जारी रहेंगी, जो पहले थी।
राज्य में इस दौरान टैक्सी और ऑटो सेवा पहले की तरह चलती रहेंगी। वही बसें बंद रहेंगी। मालवाहक गाड़ियों के आनेजाने पर रोक नहीं होगी। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग निजी वाहनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक समेत भीड़भाड़ वाले सभी तरह के आयोजनों पर रोक जारी रहेगी। लॉकडाउन- 6 में शर्तों के साथ व्यवसायिक और निजी संस्थानों को खोलने की इजाजत होगी। दुकानें भी खुलेंगी। धार्मिक स्थल व आयोजन पर रोक, पार्क बंद रहेंगे।
रात के 10 से सुबह के 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सामान्य लोगों को आनेजाने की इजाजत नहीं होगी। बता दे बिहार में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। यहां कोरोना के मामले 48 हजार के पार हो गए है और 31 हजार 673 ठीक हो चुके है। वही मृतकों की संख्या 285 तक जा पहुंची है।
यह भी पढ़े: सौरव गांगुली के पूर्व कोच अशोक मुस्तफी का निधन, दिल का दौरा पड़ने से मौत
यह भी पढ़े: राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी की डोनाल्ड ट्रंप ने जताई आशंका, टालने का दिया सुझाव
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3hO676Q
No comments:
Post a Comment