Thursday, July 30, 2020

लाल ही नहीं, हरा सेब भी सेहत के लिए होता है बेहद लाभकारी

यह तो हम सभी जानते हैं कि सेब खाना बेहतर स्वास्थ्य के बेहद लाभदायक होता है। लेकिन जब भी लोग सेब खरीदते हैं तो सबसे पहले उसके लाल रंग को ही देखते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि लाल सेब की तरह ही हरा सेब भी सेहत के लिए बेहद फायदेमदं होता है। हालांकि लोग इसका सेवन कम ही करते हैं। तो चलिए जानते हैं हरा सेब खाने स स्वास्थ्य को होने वाले कुछ जबरदस्त लाभों के बारे में-

  • हरे सेब में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और कई तरह के एंटी.ऑक्सीडेंट लाल सेब से ज्यादा होता है। विटामिन ए, सी और के से भरपूर इस सेब को खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
  • जिन लोगों को मधुमेह है, उनके लिए हरा सेब काफी अच्छा रहता है। एक तो इसमें शुगर की मात्रा कम होती है दूसरे इसमें फाइबर भी ज्यादा होता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। इस सेब को छिलके के साथ ही खाएं।
  • हरे सेब में फ्लावोनोइड होता है और ये तत्व अस्थमा जैसे रोग में बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि ये फेफड़ों को सही ढंग से काम करने में मदद करता है। हरा सेब अगर रोज खाया जाए तो ये महिलाओं में होने वाले फेफड़ों के कैंसर की संभावना 21 प्रतिशत तक कम कर देता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन सी, ए और के से भरा होने के कारण ये एंटी एजिंग गुणों से भी भरा होता है। इसलिए अपने आप को यंग और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए इसे अपनी डाइट में रोजाना शामिल करना ही चाहिए।
  • हरा सेब पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखता है और शरीरर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर आसानी से पच जाता है और इससे मेटाबोलिज्म रेट भी बढ़ जाता है। इससे वेट लॉस भी तेजी से होता है।

यह भी पढ़ें:

डायबिटीज जैसे गंभीर रोग से बचने के लिए जानिए इन बातों का रखे ध्यान

इन उपायों की मदद से आप बच सकते है माइग्रेन की गंभीर बीमारी से



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3hVqRJN

No comments:

Post a Comment