Monday, July 20, 2020

ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं घरेलु नुस्खों से हटाएं मस्से

साफ चेहरा हर एक की चाहत होता है। लेकिन जिस चेहरे पर मस्से या पिंपल्स होते हैं, उनकी प्राकृतिक सुंदरता दब जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग पार्लर का रूख करते हैं और ब्यूटी टीटमेंट करवाते हैं जिस में उनका काफी समय और पैसा बर्बाद हो जाता है। पर इसके लिए आप घर पर ही कुछ उपाय कर सकते हैं।

लहसुन का पेस्ट बनाकर उसे हर दिन अपने प्रभावित स्थान पर लगाएं। आपको एक सप्ताह में ही लाभ दिखने लगेगा।काजू का लेप भी काले मस्सों को कम करने में काफी सहायक होता है।चूना और घी को बराबर मात्रा में अच्छे से मिक्स करके प्रतिदिन तीन-चार बार अपने मस्सों पर लगाएं। चूंकि चूना आपकी स्किन को खराब कर सकता है, इसलिए इस मिश्रण को त्वचा पर ना लगने दें। केवल मस्सों पर ही इसे लगाएं।

प्याज का रस निकालकर उसे भी अपने मस्सों पर लगा सकते हैं।मौसमी का रस भी मस्सों को आसानी से गायब कर सकता है। इसके लिए आपको ताजा रस मस्से पर लगाकर उसे ऊपर से कवर करना है।

डायबिटीज जैसे गंभीर रोग से बचने के लिए जानिए इन बातों का रखे ध्यान

इन उपायों की मदद से आप बच सकते है माइग्रेन की गंभीर बीमारी से



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OC0k7Q

No comments:

Post a Comment