Sunday, July 19, 2020

गर्मी में ककड़ी का सेवन देता है विशेष लाभ, जानिए

गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे पारा चढ़ने लगता है तो सेहत का विशेष ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है। खासतौर से, अगर इस मौसम में खानपान का सही तरह से ख्याल न रखा जाए तो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप इस मौसम में खुद को भीतर से ठंडा रखना चाहते हैं तो ककड़ी को डाइट में शामिल करें। खीरा प्रजाति की ककड़ी में जल की अधिकता होती है। साथ ही इसमें फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, आयोडीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं-

गर्मी के मौसम में ककड़ी का सेवन विशेष रूप से लाभदायी माना गया है क्योंकि इसके सेवन से शरीर को ठंडक प्राप्त होती है। साथ ही इसमें पानी की अधिकता होती है जो शरीर को डीहाइड्रेट होने से बचाता है।

गर्मी के मौसम में जब व्यक्ति को पाचन तंत्र संबंधी परेशानियां होती हैं तो ककड़ी का सेवन पित्त दोष से पैदा होने वाली बीमारियों को दूर करने में सहायक है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो आपको कब्ज, एसिडिटी, सीने में जलन, गैस, अपच आदि समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

ककड़ी का सेवन उन लोगों को अवश्य करना चाहिए, जिनका ब्लड प्रेशर या रक्त में शर्करा का स्तर अनियंत्रित रहता है।

सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है कच्चा पपीता, जानिए इसके फायदे

बालों से जुड़ी सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है आलू का रस, जानिए लगाने का तरीका



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WA5xkT

No comments:

Post a Comment