
राजस्थान की राजनीति में पहले अशोक गहलोत के द्वारा राज्यपाल को दिए गए विधानसभा का सत्र बुलाने के प्रस्ताव को राजभवन ने संसदीय कार्य विभाग को वापस लौटा दिया। और अब राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका को वापस ले लिया है। गौरतलब है राजस्थान हाई कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और 18 कांग्रेसी विधायकों को अयोग्य ठहराने के फैसले को टालने को कहा था।
कपिल सिब्बल ने कोर्ट में बताया कि 24 जुलाई को राजस्थान हाई कोर्ट ने एक नया आदेश पारित किया था, जिसमें 10 वीं अनुसूची की व्याख्या सहित कई अन्य मुद्दे उठाए गए थे। उन्होंने कहा कि वे कानूनी विकल्पों की तलाश करेंगे और शुक्रवार के हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती भी दी जा सकती है।
बता दे विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने शिकायत की थी कि हाई कोर्ट का आदेश उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच सोमवार सुबह 11 बजे सुनवाई करने वाली थी, लेकिन उससे पहले सीपी जोशी ने अपनी याचिका वापस ले ली।
यह भी पढ़े: आर्थिक मोर्चे पर भारत का चीन को एक और झटका, बैन किये 47 नए चीनी एप्स
यह भी पढ़े: पबजी एम इंडिया के लिए युजवेंद्र चहल और उज्ज्वल गेमर ने किया टीम अप
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2P12Nck
No comments:
Post a Comment