Monday, July 27, 2020

कोलेस्ट्रॉल और बीपी को कंट्रोल करने में फायदेमंद है एवाकाडो

एवोकाडो एक फल है जिसके अनेकों फायदे होते हैं। इसमें हाई फैटी एसिड, विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसमें शुगर कम पाया जाता है। यह एनर्जी का बेहतरीन स्त्रोत है। इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। यह मोटापा घटाने और बीपी को कंट्रोल में रखता है। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं से भी बचा जा सकता है। यह बालों व त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है। आइए जानें एवोकाडो खाने के फायदों के बारे में –

हार्ट के लिए लाभदायक

हृदय के लिए एवोकाडो बेहद फायदेमंद होता है। इसमें हाई फैट और लो कर्ब मौजूद होता है। ऐसे में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में रखा जा सकता है।  यह एक अच्छा एनर्जी बूस्टर फूड है।

स्किन के लिए रामबाण

एवोकाडो त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है। इसे लगाने से स्किन में निखार आता है। आप चाहें तो इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं जो त्वचा को पोषण देकर कई स्किन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाते हैं।

बीपी कंट्रोल करे

एवोकाडो पोटेशियक का एक अच्छा स्रोत होता है। ऐसे में हाई बीपी के पेशेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद है।

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करे

एवोकाडो खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो जाता है। अगर आप नियमित इस फल का सेवन करते हैं तो आपको काफी फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : इस तरह के फ़ूड कॉम्बिनेशन हो सकते हैं आपके लिए खतरनाक



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3hIGc0v

No comments:

Post a Comment