Thursday, July 16, 2020

महिलाओं में कैल्शियम की कमी से होती हैं यह समस्याएं

वैसे तो कैल्शियम हर व्यक्ति के लिए एक बेहद पोषक तत्व है। लेकिन अगर महिलाओं की बात हो तो उनके शरीर बेहद कम उम्र में कैल्शियम खोने लगता है और अगर वह अपनी डाइट में कैल्शियम इनटेक पर ध्यान न दें तो इससे कई तरह की समस्याएं पैदा होती है। तो चलिए जानते हैं कि कैल्शियम की कमी से महिलाओं में किस तरह की समस्या होती है-

कैल्शियम की कमी से महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। यह ऐसी बीमारी है, जिसमें हड्डियों के अंदरूनी हिस्से में छोटे-छोटे छेद हो जाते हैं और इन छेदों का साइज बढ़ता रहता है। इसके कारण हड्डियां पतली और कमजोर होने लगती है।

अगर आप चालीस के पार है और आपको कैल्शियम की कमी है तो आपको हाईपोकैल्शिमिया होने की संभावना अधिक रहती है। यह समस्या ज्यादातर उन औरतों में होता है, जिन्हें मेनोपॉज होने वाला होता है। उस उम्र में एस्ट्रोजेन नाम के हॉर्मोन में गिरावट आ जाती है, जिसकी वजह से हड्डियां और पतली होने लगती हैं।

कैल्शियम की कमी होने पर अपनी डाइट में कैल्शियम रिच चीजों को शामिल करें। इसके अतिरिक्त कैल्शियम सप्लीमेंट्स भी आपके काम आ सकते हैं। वैसे कैल्शियम के अतिरिक्त विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए क्योंकि विटामिन डी की कमी से शरीर में कैल्शियम का अब्जार्बशन नहीं हो पाता और फिर कैल्शियम संबंधी दिक्कतें शुरू होती हैं।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/30e4kkv

No comments:

Post a Comment