Sunday, July 19, 2020

दिमाग को बनाना है सुपर कंप्यूटर, काम आएंगे यह टिप्स

आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में व्यक्ति कुछ इस कदर तनावग्रस्त हो चुका है कि उसका असर अब मस्तिष्क पर पड़ने लगा है। पहले जहां वृद्धावस्था में व्यक्ति को भूलने की दिक्कत होती थी। वहीं अब बेहद कम उम्र में यह समस्या जन्म लेने लगी है। आज के समय में व्यस्क व्यक्ति भी चीजें रखकर भूल जाते हैं या फिर छोटी-छोटी बातें भी याद नहीं रहती। ऐसे में जरूरत है कि दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए कुछ उपाय किए जाएं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

जिन लोगों की याददाश्त कमजोर होती है, उनके लिए मेंहदी काफी लाभदायक होती है। बस आप मेंहदी को बालों में लगाएं। इससे बाल तो अच्छे होंगे ही, साथ ही याददाश्त भी मजबूत होगी। आयुर्वेद के जानकारों के अनुसार हंदी के पत्तों में करनोसिक तत्त्व पाए जाते है। जिससे इंसानी दिमाग की मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं।

सुबह जल्दी उठकर हरी-हरी घास में चलने से जहां एक ओर आंखों की रोशनी तेज होती है, वहीं दूसरी ओर इससे दिमाग की कार्यक्षमता भी बढ़ती है। इसलिए प्रतिदिन जल्दी उठकर कुछ देर के लिए हरी घास पर अवश्य टहलें।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में खानपान का एक अहम रोल होता है। इसलिए ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ए, बी, सी और ई युक्त चीजों को आहार में शामिल करें। यह पोषक तत्व याददाश्त और सीखने की क्षमता बढ़ाते हैं। बेहतर होगा कि आप हरी पत्तेदार सब्जियों, विभिन्न मौसमी फल, नट्स, अंडे और दूध आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/32wvBkJ

No comments:

Post a Comment