Sunday, July 26, 2020

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सभी राज्य अपना सकते है ‘दिल्ली मॉडल’ कल होगी अहम बैठक

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार को केंद्र सरकार सभी राज्यों के साथ बैठक करने जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कोरोना से बचाव के लिए दिल्ली मॉडल देशभर में लागू करने का प्रस्ताव रखे जाने की संभावना जताई जा रही है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में दिल्ली में कोरोना के खिलाफ उठाए गए कदमों को अपनाने के लिए अन्य राज्यों को भी प्रेरित किया जाएगा। साथ ही भविष्य में दिल्ली में फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने की रणनीति पर चर्चाएं की जाएगी। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल भी शामिल रहेंगे। बता दे प्रधानमंत्री भी कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दिल्ली मॉडल को सराह चुके है।

एक इंटरव्यू में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि संक्रमण रोकने के लिए ‘दिल्ली मॉडल’ परीक्षण, होम आइसोलेशन, पारदर्शी डेटा, अस्पतालों में बेड और प्लाज्मा थेरेपी पर आधारित था। लेकिन इन पांच चीजों को प्राप्त करने के लिए तीन सिद्धांतों ‘टीम वर्क’, ‘रचनात्मक आलोचना को स्वीकार करना- जो गलत है, उसे ठीक करना’ और ‘चाहे कितनी भी बुरी स्थिति क्यों न हो, एक सरकार के रूप में हथियार नहीं डालना।’ का पालन किया।

यह भी पढ़े: क्या आप जानते हैं, किस करने से भी होते हैं अनेकों लाभ
यह भी पढ़े: जानिये कैसे, तुलसी के पत्ते होते हैं तो सेहत के लिए लाभदायक



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DbrqA4

No comments:

Post a Comment