Monday, July 20, 2020

आपके दिल की दुश्मन हैं यह चीजें, रहें जरा दूर

बदलते लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों ने कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दिया है। इन्हीं में से एक है हद्य रोग। वर्तमान में, बेहद कम उम्र में ही लोगों को हार्ट अटैक, कोलेस्टाॅल जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। इसके पीछे की मुख्य वजह होती है व्यक्ति का आहार। तो चलिए आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी दिल की सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं-

आलू के चिप्‍स एक ऐसी चीज है, जिसका दीवाना बच्चे से लेकर व्यस्क हर कोई होता है। चाहे मूवी देख रहे हों या फिर यूं ही खाली बैठें हो, लोग अक्सर आलू की चिप्स का सेवन करते हैं। लेकिन इसमें मौजूद ट्रांस फैट और सोडियम जैसी चीजें आपके दिल को बीमार बनाने के लिए काफी है। इसलिए अगर आप इनका सेवन कर रहे हैं तो जरा सोच समझकर करें।

कुछ लोगों को लगता है कि एनर्जी ड्रिंक्‍स पीने से शरीर में उर्जा आती है लेकिन वास्तव में इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक माना गया है। एनर्जी ड्रिंक्‍स में काफी मात्रा में कैफीन पाया जाता है। जिसके कारण व्यक्ति को अतालता की शिकायत हो सकती है। अतालता का सबसे पहला लक्षण है अनियमित दिल की धड़कन।

गर्मी के मौसम में लोग सोडा काफी पीते हैं, लेकिन इसका प्रतिदिन सेवन करने से बचना चाहिए। अधिक सोडा का सेवन करने से ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, इससे आपकी जान को भी खतरा हो सकता है।

जानिए, अनुलोम विलोम प्राणायाम के लाभ तथा करने का सही तरीका  



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WCxAAj

No comments:

Post a Comment