Monday, July 6, 2020

खाने के इन नियमों को रखें याद, कभी नहीं होंगे बीमार

आपने लोगों को यह कहते हुए तो सुना होगा कि हमेशा हेल्दी फूड खाना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर हेल्दी फूड को भी सही तरह से न खाया जाए तो उसका प्रभाव नहीं होता। तो चलिए आज हम आपको खाने के कुछ नियम बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप कभी भी बीमार नहीं होंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

कभी भी जल्दी-जल्दी में भोजन नहीं करना चाहिए। इससे भोजन का पाचन नहीं होता और भोजन के सही तरह से न पचने के कारण कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती है। बेहतर होगा कि आप भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाएं। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि हमारे मुंह में जितने दांत हैं, हर निवाले को उतनी बार यानि 32 बार चबाना चाहिए।

कुछ लोगों की आदत होती है कि खाने के बीच-बीच में पानी पीते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। पानी का सेवन खाना खाने के आधा घंटा पहले व बाद में ही करेंगे तो यह पाचन के लिए भी फायदेमंद होगा और आपकी सेहत के लिए भी।

भोजन करने का भी अपना एक समय होता है। खासतौर से, रात का खाना जल्दी खाना चाहिए। अगर आप देर रात खाना खाते हैं तो वह सही तरीक से पच नहीं पाता जिससे कई स्वास्थ्य समस्या पैदा होती हैं।

खाने के साथ कभी फलों का सेवन न करें, यह पाचन तंत्र की प्रक्रिया को बिगाड़ कर रख देता है और फिर आपको पाचन व पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं। फलों का सेवन हमेशा भोजन के आधा या एक घंटा पहले ही कर लें।

जानिए, अनुलोम विलोम प्राणायाम के लाभ तथा करने का सही तरीका  



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3iwxEej

No comments:

Post a Comment