
अक्सर लोग सिर की मालिश करते हैं, लेकिन पेट की मालिश पर किसी का ध्यान नहीं जाता। आपको शायद पता न हो लेकिन पेट की मालिश भी सेहत के लिए बेहद अच्छी है। पेट की मालिश करने से दर्द और तनाव से राहत मिलती है। तो चलिए जानते हैं पेट की मालिश से सेहत को होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में-
ऐसे करें मालिश
पेट की मालिश करने के लिए पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब हाथों में थोड़ा सा तेल लें और तीन मिनट तक मालिश करें। इसकी गर्माहट को महसूस करें और दिमाग को पूरी तरह से शांत कर अपना ध्यान मालिश में लगाएं।
होते हैं यह फायदे
पेट की मालिश पाचनतंत्र के लिए काफी अच्छी मानी गई है। जो लोग नियमित रूप से पेट की मालिश करते हैं, उन्हें कब्ज, अपच, गैस या पेट दर्द की शिकायत नहीं होती।
पेट की मालिश करने का एक सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे वजन भी कम होता है। दरअसल, जब आप नियमित रूप से पेट की मालिश करते हैं तो इससे मेटाबाॅलिज्म बेहतर होता है और पाचनतंत्र भी बेहतर बनता है।
डायबिटीज जैसे गंभीर रोग से बचने के लिए जानिए इन बातों का रखे ध्यान
इन उपायों की मदद से आप बच सकते है माइग्रेन की गंभीर बीमारी से
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3gGF3WP
No comments:
Post a Comment