
सचिन पायलट और उनके समर्थन वाले 18 विधायक राजस्थान स्पीकर के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हैं। अयोग्य ठहराए जाने का नोटिस जारी होने के बाद से सचिन पायलट अपने वकीलों के साथ सलाह मशविरा कर रहे थे। उनकी याचिका पर हाईकोर्ट आज तीन बजे सुनवाई करेगा। विधायक पृथ्वीराज मीणा ने सचिन पायलट की तरफ से हाईकोर्ट में यह याचिका दाखिल की है। आज हाईकोर्ट में पायलट की तरफ से हरीश साल्वे और मुकुल रोहतगी पेश होंगे।
डिप्टी सीएम सचिन पायलट और उनके समर्थन वाले विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने का नोटिस भेजने की पुष्टि राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने की है। जिसके बाद सचिन पायलट ने हाईकोर्ट का रुख किया है ताकि गहलोत सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिस को कानून आधारहीन ठहराया जा सके। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा शिकायत के बाद राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने मानेसर रिसॉर्ट में सचिन और उनके विधायकों को नोटिस भेजा था।
बता दे मंगलवार को दूसरी सीएलपी बैठक में शामिल नहीं होने पर सचिन पायलट और उनके विधायकों के खिलाफ कांग्रेस ने शिकायत की थी। इसके बाद जब वह बैठक में शामिल नहीं हुए तो कांग्रेस ने उन्हें राजस्थान के डिप्टी सीएम और पीसीसी प्रमुख पद से हटा दिया।
यह भी पढ़े: भाई के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुद को किया होम क्वारंटाइन
यह भी पढ़े: माइकल हस्सी ने की धोनी और पोंटिंग की तुलना, कहा- हार हो या जीत, एक समान रहते हैं
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3fA8tFO
No comments:
Post a Comment