
कोरोना वायरस का कहर टीवी और फिल्म जगत पर भी जमकर बरस रहा है। अभी तक कई सेलेबस इस वायरस की चपेट में आ चुके है। जिनमें अब ‘इश्कबाज’ एक्ट्रेस श्रेनू पारिख का नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुद यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बता दे पिछले कुछ दिनों से वह शूटिंग से गायब थी लेकिन अब जाकर उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।
श्रेनू पारिख हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रही हैं। वह अपनी पोस्ट में आगे लिखती है कि जिस बग्गर से बच रही थी उसी ने उन्हें नहीं छोड़ा है। कुछ दिनों पहले वह कोरोना पॉजिटिव आई और हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी। लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है और जल्दी से रिकवर हो रही है।
वह आगे लिखती है कि उनके और उनके परिवार के लिए सभी लोग प्रार्थना करते रहें। वह उन सभी कोरोना वॉरियर्स का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने सभी को इतने प्यार से हैंडल किया और उन्हें ठीक किया। बता दे श्रेनू पारिख पिछली बार शो ‘सर्वगुण संपन्न’ में दिखाई दी थी, लेकिन यह शो फेमस नहीं हुआ।
यह भी पढ़े: सचिन पायलट ने अटकलों को दिया विराम, कहा- नहीं हो रहे हैं BJP में शामिल
यह भी पढ़े: एरिका फर्नांडिस ने लगाई अफवाहों पर लगाम, नहीं आई अभी तक उनकी कोरोना रिपोर्ट
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/3fwleRM
No comments:
Post a Comment