Wednesday, July 15, 2020

एरिका फर्नांडिस ने लगाई अफवाहों पर लगाम, नहीं आई अभी तक उनकी कोरोना रिपोर्ट

अभिनेता पार्थ समथान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कसौटी जिंदगी की शो के सभी कलाकारों का टेस्ट किया गया। जिसमें करण पटेल, आमना शरीफ और शुभावी चौकसे की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वही एक्ट्रेस एरिका फेर्नान्देस की रिपोर्ट आने का अभी इंतजार है। लेकिन सोशल मीडिया पर रिपोर्ट आने से पहले ही यह खबर सामने आई कि एरिका की कोरोना रिपोर्ट आ चुकी है और यह नेगटिव है। अब एरिका ने इस खबर को अफवाह बताया है।

एरिका ने लिखा ‘अभी तक उनकी कोरोना रिपोर्ट नहीं आई है और यह खबर किसने फैला दी पता नहीं। एरिका ने लिखा सोशल मीडिया पर उनके कोरोना टेस्ट को लेकर गलत खबरे चलाई जा रही है। हालांकि, वह खुद उम्मीद कर रही है कि उनकी रिपोर्ट नेगटिव आये लेकिन अभी तक उन्हें रिजल्ट नहीं मिला है। इसलिए ऑनलाइन पोर्टल से मेरी प्रार्थना है कि प्लीज कंफर्म किये बिना कोई भी न्यूज़ नहीं चलाये। एरिका ने कहा जब रिजल्ट आएगा तो वह खुद बता देगी।

अभिनेता पार्थ समथान ने अपनी कोरोना रिपोर्ट की जानकारी देते हुए कहा था कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सभी से निवेदन करते है कि पिछले कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आये लोग अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं। उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वह बीएमसी को धन्यवाद करते है।

यह भी पढ़े: संजय झा को कांग्रेस ने पार्टी से किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी होने का लगाया आरोप
यह भी पढ़े: एक साल तक नहीं खुलेंगे सिनेमाघर, फिल्म रिलीज के लिए OTT बेस्ट- शेखर कपूर



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZrMBH2

No comments:

Post a Comment