Thursday, July 30, 2020

डाइट में शामिल करें मखाना, मिलेंगे बेहतरीन फायदे

यह तो हम सभी जानते हैं कि मेवा शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लेकिन जब भी मेवा की बात होती है तो लोग काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट आदि का जिक्र करते हैं, लेकिन मखानों की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता। लेकिन हम आपको बता दें कि मखाने भी सेहत के लिए उतने ही गुणकारी हैं। तो चलिए जानते हैं मखाने से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में-

  1. मखाने में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन, मैग्नेशियम, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जो शरीर के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
  2. मखाने वजन कम करने में बेहद सहायक होते हैं। इसमें फाइबर होने के साथ-साथ इसमें कम फैट होता है। ये हल्का और पाचक होता है। इससे भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसमें पाया जाने वाला ग्लिसेमिक इंडेक्स वजन कम करने में मदद करता है।
  3. मखाने में पोटैशियम और मैग्नेशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीज के लिए व्रत के दौरान मखाने बहुत अच्छे होते हैं।
  4. जो लोग नींद संबंधी समस्याओं से जूझते हैं, उन्हें मखानों का सेवन करना चाहिए। यह तनाव को दूर कर दिमाग को शांत रखते हैं। रात को सोने से पहले दूध के साथ मखाने खाएं। इससे आपको नींद अच्छी आएगी।
  5. मखाने खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। ये खाने में हल्के होते हैं और इसमें एंटी.ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिससे मखाने जल्दी पच जाते हैं। अगर आपको कब्ज है तो मखानों को घी में तल कर खाएं।
  6. मखाने हड्डियों के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम के चलते हड्डियां मजबूत होती हैं।

यह भी पढ़ें:

एल्युमिनियम फॉयल में पैक खाना बनता है इन गंभीर बीमारियों का कारण!

कमर दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3jSnCop

No comments:

Post a Comment