
एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना संक्रमण अब नियंत्रण में है जिसकी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी तारीफ की है। डब्ल्यूएचओ ने धारावी का उदारहण देते हुए कहा कि राष्ट्रीय और वैश्विक एकजुटता के साथ आक्रामक रवैया अपनाकर इस वैश्विक महामारी को रोका जा सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहानोम गेब्रेयेसुस ने बताया कि कोरोना भले ही एक गंभीर परिस्तिथि है, लेकिन इसे दुबारा नियंत्रण में लाया जा सकता है। जिसका साफ उदारहण इटली, स्पेन, साउथ कोरिया और धारावी- मुंबई महानगर है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि धारावी, मुंबई महानगर का एक अति सघन आबादी वाला इलाका है जहां पर कोरोना नियंत्रण में है। वहां टेस्टिंग, ट्रेसिंग, आइसोलेशन और इलाज ने संक्रमण की चेन तोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।
मुंबई और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। वही धारावी भी मुंबई महानगर का एक अति सघन आबादी वाला इलाका है जहां पर कोरोना की स्तिथि नियंत्रण में है। बता दे करीब दो महीने फैले धारावी में कोरोना केस तेजी से बढ़ने लगे थे। जिसे देखते हुए राज्य और केंद्र सरकारों की चिंता बढ़ गई थी। ऐसे में वहां आइसोलेशन की व्यवस्था और सामूहिक शौचालय की समस्या को दूर किया गया। साथ ही टेस्टिंग बढ़ी और नतीजा सामने है।
यह भी पढ़े: प्रतिद्वंदी नहीं बल्कि परस्पर भागीदार बने भारत और चीन- चीनी राजदूत
यह भी पढ़े: अज्ञात निमोनिया वाली चीनी दूतावास की चेतावनी को कजाकिस्तान ने किया खारिज
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3gRN8HV
No comments:
Post a Comment