Tuesday, August 4, 2020

मध्यप्रदेश में कैंसर से जूझ रही 103 वर्ष की महिला ने कोरोना वायरस को हराया

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में 103 वर्षीय महिला ने कोरोना को मात दे दी है। महिला अंडाशय के कैंसर से जूझ रही थी और वह कोरोना से भी प्रभावित थी। ऐसे में उसने अपने घर में 14 दिन चले इलाज के बाद कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी पर विजय हासिल की है। इसी के साथ यह महिला कोरोना महामारी से उबरने वाले देश के सबसे उम्रदराज मरीजों के समूह में शामिल हो चुकी है। इसकी जानकारी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी अनुज कारखुर ने दी है।

कारखुर ने बताया कि बड़वाह कस्बे में रहने वाली उम्रदराज महिला रुक्मिणी चौहान की कोरोना जांच 21 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। हालांकि, उनमें इस महामारी के ज्यादा लक्षण नहीं थे। ऐसे में उन्हें उन्हीं के घर पर पृथक-वास में रखकर इलाज करने का फैसला किया गया और अब वह ठीक है। कारखुर के मुताबिक रुक्मिणी चौहान के परिवार ने उन्हें महिला की उम्र 103 वर्ष बताई है। वह अंडाशय कैंसर से जूझ रही है और पांच साल से रोग शय्या पर हैं।

उन्होंने बताया कि महिला को कोरोना की दवाएं और आयुर्वेदिक काढ़ा दिया गया। साथ ही शरीर में ऑक्सीजन के स्तर, तापमान व अन्य स्वास्थ्य सूचकांकों की नियमित अंतराल में जांच की जाती रही। तय प्रोटोकॉल के बाद करीब 14 दिन चले इलाज के बाद महिला को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: राहुल द्रविड़ को मिलेगी नई जिम्मेदारी, बन सकते है कोविड-19 कार्यबल के अध्यक्ष
यह भी पढ़े: चीनी कंपनी वीवो को स्पॉन्सर रखने पर SJM ने की IPL बहिष्कार की अपील



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ENtWgX

No comments:

Post a Comment