Monday, August 3, 2020

सुशांत केस: जाँच करनेवाली टीम का नेतृत्व करने गए IPS अधिकारी को ज़बरदस्ती किया क्वोरंटीन

सुशांत केस की जाँच के लिए गए बिहार कैडर के IPS अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई में रात में 11 बजे रात में ज़बरदस्ती क्वोरंटीन कर दिया गया। सुशांत सिंह राजपूत केस में जाँच करनेवाली टीम का नेतृत्व करने गए थे। अब ये यहाँ से कहीं निकल नहीं सकते!

इस बात की जानकारी बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडे ने दी है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

इस घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग लगातार इस केस को सीबीआई से जाँच कराने की मांग कर रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर कई सवाल उठ रहे हैं। बिहार पुलिस की टीम को मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में FIR दर्ज कराई है जिसके बाद से बिहार पुलिस भी मामले की जाँच कर रही है। कोई करोड़ रुपयों के लेन-देन बाद की बात भी सामने आयी है, जिसके बाद से सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती फरार है।

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई जाँच की है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2D41uqM

No comments:

Post a Comment