Tuesday, August 7, 2018

एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (07/08/2018)

प्रमुख समाचार (07/08/2018)

मायावती ने की मांग, आर्थिक तौर पर कमजोर सवर्णों और मुस्लिमों को भी मिले आरक्षण


advertisement:


BSP सुप्रीमो मायावती ने SC/ST एक्ट को लेकर मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सरकार को सरकारी नौकरियों में दलितों को जगह देने के लिए बहुत ही ईमानदारी से काम करने की जरूरत है। इस दौरान मायावती ने आर्थिक तौर पर कमजोर सवर्णों और मुस्लिमों को भी आरक्षण देने की पुरजोर अपील सरकार से की।

किसानों की आय दोगुनी करना हमारा लक्ष्य: अमित शाह

राज्यसभा में सभापति वेंकैया नायडू ने BJP सांसद अमित शाह की ओर से दिए गए अल्पकालिक चर्चा के नोटिस को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद नायडू ने किसानों के मुद्दे पर चर्चा करने की अपील की। आपको बता दे की चर्चा की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने कहा कि NDA सरकार कृषि को बढ़ावा दे रही है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए बहुत काम किया है, कृषि बजट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई है।

11 अगस्त से राजस्थान में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 11 अगस्त को जयपुर में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने के साथ ही राजस्थान में चुनावी बिगुल फूकेंगे। आपको बता दे की राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर राजस्थान से संबंधित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष जयपुर दौरे के कार्यक्रम पर फैसला हुआ।

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया उद्घाटन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस से लाजपतनगर तक दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। यह मेट्रो लाइन राजधानी के 4 प्रमुख शॉपिंग सेंटरों को जोड़ रही है। आईएनए, सरोजनी नगर, साउथ एक्सटेंशन और लाजपत नगर दिल्ली के प्रमुख शॉपिंग सेंटरों में शामिल हैं। इस सेक्शन के सभी स्टेशनों को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से प्लेटिनम रेटिंग मिली है।

आवारा पशुओं का मुद्दा किसी राज्य विशेष का नहीं है बल्कि पुरे भारत के किसानों का है: सांसद अहलावत

झुंझुनू सांसद श्रीमती संतोष अहलावत ने सोमवार को संसद में नील गायों और आवारा पशुओं के कारण किसानो को हो रहे नुक्सान की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया और प्रधानमंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री से आग्रह किया किसानो को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एक सशक्त योजना बनाई जाये।

नक्सल मुठभेड़ में पुलिस को मिली सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राज्य के बस्तर राजस्व संभाग के सुकमा जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में पुलिस को मिली सफलता पर कहा है कि हमारे पुलिस जवानों और अधिकारियों ने नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस के साथ सफलता का परचम लहराया है। डॉ. सिंह ने इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन में शामिल पुलिस के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों तथा जवानों को बधाई दी है।

विकास की रफ्तार बनाए रखने में सहयोग करें: वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि पिछले साढ़े चार वर्ष में राजस्थान का जो विकास हुआ है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। हमें इस विकास की रफ्तार को बनाए रखना है और इसमें आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। श्रीमती राजे सोमवार को डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

इंदिरा गांधी के सबसे करीबी सहयोगी रहे आरके धवन का निधन

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सबसे करीबी और विश्वस्त रहे आरके धवन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कहा जाता है कि उन्हें इंदिरा गांधी कदम दर कदम की खबर होती थी। वह इंदिरा गांधी के सबसे भरोसेमंद माने जाते थे। 16जुलाई 1937 को चिन्नोट में आरके धवन का (ब्रिटिश भारत अब पाकिस्तान में है) जन्म हुआ था।

सोनम कपूर ने कहा – हम वास्तविक फिल्म बनाना चाहते थे

अभिनेत्री सोनम कपूर ने ब्रिटिश-पाकिस्तानी संगीत कलाकार लियो कल्याण का उनकी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ पसंद करने के लिए शुक्रिया अदा किया है। सोनम ने कहा कि उनकी टीम ऐसी फिल्म बनाना चाहती थी जिसमें सच्ची कहानी हो और वह समावेशी हो। लियो कल्याण ने ट्वीट किया, “मुझे लगता है कि वीरे दी वेडिंग महिलाओं और समलैंगिक लोगों दोनों का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे प्रगतिशील, समावेशी और तीन आयामी फिल्म थी, जिसे शायद ही मैंने कभी बॉलीवुड की मुख्यधारा की फिल्मों में देखा हो।”

दूसरे टेस्ट मैच में भी जसप्रीत बुमराह का खेलना है मुश्किल

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का भारत – इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। एक मैच हारने के बाद भारतीय टीम के पास वापसी का मौका है। दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया लंदन पहुंच चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फिटनेस हासिल करने के लिए और समय चाहिए। इसलिए उनका दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल है।

विस्तार से पढ़ने के लिए www.businesssandesh.in या  www.navyugsandesh.com पर जाये। ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए बिज़नेस सन्देश (Business Sandesh) का फेसबुक पेज लाइक करें। हमसे जुड़े रहने के लिए नवयुग सन्देश (बिज़नेस सन्देश ग्रुप) का हिंदी न्यूज़ मोबाइल ऐप डाउनलोड करें ( यहाँ क्लिक करें)

The post एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (07/08/2018) appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Of6rNd

No comments:

Post a Comment