राज्यसभा में सभापति वेंकैया नायडू ने BJP सांसद अमित शाह की ओर से दिए गए अल्पकालिक चर्चा के नोटिस को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद नायडू ने किसानों के मुद्दे पर चर्चा करने की अपील की। आपको बता दे की चर्चा की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने कहा कि NDA सरकार कृषि को बढ़ावा दे रही है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए बहुत काम किया है, कृषि बजट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई है।
BJP अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से कृषि करने का श्रेय भारत को जाता है। NDA सरकार की मुक्त व्यापार, मुक्त खेती जनसंघ की नीति रही है। शाह ने यह कहा कि सरकार बनाने के साथ ही देश के PM नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में देश और सरकार की दिशा के बारे में कहा था। PM ने गरीब, किसानों, आदिवासियों और मजदूरों की सरकार देने का वादा किया था और उसी दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है।
शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने वैज्ञानिक और सूक्ष्म आयोजन के साथ कृषि क्षेत्र के मानचित्र को बदलने का काम किया है, इस कड़ी में हम कई योजनाएं लेकर आए हैंं। वहीं अमित शाह के भाषण के दौरान TMC सांसदों ने राज्यसभा में हंगामा शुरू कर दिया।
क्या शशि थरूर बार बार बन रहे हैं कांग्रेस की परेशानी का सबब ?
The post किसानों की आय दोगुनी करना हमारा लक्ष्य: अमित शाह appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2M8ncMJ
No comments:
Post a Comment