Friday, August 17, 2018

फर्स्ट डे ओपनिंग 2018: टॉप फाइव फिल्मों में शामिल हुईं सत्यमेव जयते और गोल्ड

इस हफ्ते रिलीज हुई जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते और अक्षय कुमार की गोल्ड फर्स्ट डे ओपिनंग के मामले में साल की टॉप पांच फिल्मों में शामिल हो गई हैं। हालांकि, इस लिस्ट में हॉलीवुड की कोई फिल्म नहीं है। बिजनेस के मामले में सत्यमेव जयते अक्षय कुमार की गोल्ड से पिछड़ गई है।


advertisement:


लेकिन, फिर भी सत्यमेव जयते पहले दिन 20 करोड़ 52 लाख का बिजनेस कर टॉप फाइव में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है। जबकि टाइगर श्रॉफ की बागी 2 ने पहले फस्ट डे 25 करोड़ 10 लाख का बिजनेस किया था। गोल्ड ने पहले दिन 25 करोड़ 25 लाख की कमाई कर तीसरे स्थान पर छलांग लगा दी है।

सलमान खान समेत मल्टी स्टारर रेस 3 ने 29 करोड़ 17 लाख की कमाई कर दूसरा नंबर हासिल किया है। पहले पोजीशन पर साल की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर फिल्म संज ने 34 करोड़ 75 लाख की कमाई कर फस्र्ट डे ओपनिंग के मामले में पहली पोजीशन बनाई है। फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से यह आंकड़े जारी किए हैं।

The post फर्स्ट डे ओपनिंग 2018: टॉप फाइव फिल्मों में शामिल हुईं सत्यमेव जयते और गोल्ड appeared first on Navyug Sandesh.



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2nJJMgE

No comments:

Post a Comment