Thursday, August 9, 2018

मारुति लांच करने वाली है सबसे सस्ती कार, 34 किलोमीटर प्रतिलीटर का होगा माइलेज

इस साल के नवम्बर तक मारुति सुजुकी भारत में किफायती कार लांच करने वाली है। आपको बता दे की इस कार का माइलेज 34 किलोमीटर प्रतिलीटर होगा। कम्पनी ने इस कार की कीमत आम आदमी को ध्यान में रखते हुए तय की है। जैसा की आप सभी जानते है कि मारुति सुजुकी भारत की पॉपुलर कम्पनियो में से एक है।


advertisement:


आपको बता दे की मारुति सुजुकी कम्पनी अपनी आल्टो मॉडल को अपग्रेड कर नई आल्टो eco लॉच करने वाली है। कम्पनी की भारतीय बाजार में आल्टो के पहले से ही कई सारे मॉडल मौजूद है। कम्पनी ने नई आल्टो eco के इंजन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं किया है लेकिन कंपनी ने इस नई आल्टो eco के लुक को बहुत आकर्षक बनाया है जो पुराने आल्टो से बहुत अच्छी है।

आपको बता दे की मारुति सुजुकी कम्पनी ने अपनी इस नई कार आल्टो eco में 658 सीसी का वाटर-कूल्ड, DOHC, 12 वाल्व इन्टेक एंड एग्जॉस्ट, VVT इंजन लगाया है जो 6500 RPM में 51 BHP की ताकत और 4000 RPM में 63 NM का टॉर्क पैदा करती है। कम्पनी ने इस आल्टो eco का माइलेज तकरीबन 34 किलोमीटर प्रतिलीटर बताया है। इस गाड़ी में 4 लोग बहुत ही आराम से बैठ सकते है। कंपनी ने इस गाड़ी की कीमत 2.80 लाख रूपये रखी है। आपको बता दे की इस नई आल्टो eco का मुक़ाबला रेनॉल्ट kwid, डट्सन रेडी गो, वैगन आर, आल्टो 800, हुंडई eon जैसी गाड़ियों से है।

The post मारुति लांच करने वाली है सबसे सस्ती कार, 34 किलोमीटर प्रतिलीटर का होगा माइलेज appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ASO26U

No comments:

Post a Comment