बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमा चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। प्रियंका ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत” को छोड़ दिया है और अब खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म को भी मना कर दिया है। संजय लीला भंसाली एक गैंगस्टर ड्रामा बनाने जा रहे थे जिसके लिए उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया था पर उन्होंने मना कर दिया है। भंसाली की ‘गंगुबाई कोठेवाली’ प्रियंका के मना करने के बाद अब फिलहाल लगभग बंद है। संजय फिल्म के लिए सिर्फ प्रियंका को ही साइन करना चाहते थे।
प्रियंका ने एक हॉलीवुड फिल्म को हां कह दी है जिसमे वे क्रिस प्रैट के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उन्होंने फरहान अख्तर के साइन की है। फिल्म का नाम स्काई इज पिंक है जिसका निर्देशन शोनाली बोस कर रही हैं।प्रियंका के फिल्म ‘भारत’ छोड़ने की एक वजह निक के साथ उनकी सगाई को भी बताया जा रहा है।
The post प्रियंका चोपड़ा ने किया अब संजय लीला भंसाली की फिल्म को मना ? appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vnIw7i
No comments:
Post a Comment