अभिनेता सूरज पंचोली अपनी अगली फिल्म में जवान की भूमिका की तैयारी के लिए अमृतसर के आर्मी बेस कैंप का दौरा करेंगे। यह फिल्म इरफान कमल द्वारा निर्देशित होगी। इसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।
फिल्म की कश्मीर में अक्टूबर से शूटिंग शुरू होगी लेकिन इससे पहले सूरज सितंबर में अमृतसर का दौरा करेंगे।
सूरज ने अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए कहा, “मैं असली सैन्य अधिकारियों से मिलने के लिए उत्साहित हूं, इससे कहीं ज्यादा नर्वस हूं क्योंकि वे सम्मानित व्यक्तित्व हैं। किरदार की तैयारी के लिए उनसे मुलाकात करना मेरे लिए गर्व का पल होगा।”
‘हीरो’ फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मैं पर्दे पर एक सैनिक की भूमिका को अच्छी तरह से पेश कर पाऊंगा।”
बता दे, सूरज पंचोली ने हाल ही में अपनी दूसरी फिल्म, टाइम टू डांस, की शूटिंग ख़तम कर ली हैं. इस फिल्म सूरज के साथ कटरीना कैफ की बहन इसेबेला कैफ अपना डेब्यू करने वाली हैं. टाइम टू डांस फिल्म को स्टैनले डीकोस्टा कर रहे हैं. इस फिल्म की कहानी डांस मास्टर रेमो डीसुज़ा ने लिखी हैं.
The post आर्मी केम्प का दौरा करेंगे सूरज पंचोली appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MzjVTA
No comments:
Post a Comment