Friday, August 10, 2018

डायनासोर को देख लोगों के उड़े होश, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

सामान्यतः डायनासोर सिर्फ फिल्मों या किताबों में ही देखने व सुनने को मिलते हैं। वास्तविकता में ये संसार से पूर्ण्तः विलुप्त हो चुके हैं। जिसके बाद से इन पर अलग-अलग तरह की कहानियां बताई जाती हैं। किसी फिल्म में डायनासोर भयानक तो किसी में मासूम उड़ने वाले और कूदने-फांदने वाले डायनासोर दिखाए गए हैं।


advertisement:


हालांकि वास्तविकता में किसी इंसान ने डायनासोर नहीं देखा। लेकिन क्या आपने यह सोचा है कि वर्तमान समय में भी डायनासोर जैसा कुछ दिख सकता है। ऐसा ही एक जीव सहारनपुर-सरसावा के नजदीकी गांव झरौली में देखने को मिला है। जो फिल्मों में दिखाया जाने वाला डायनासोर जैसे आकार का जानवर है।

ग्राम प्रधान का यह कहना है कि विगत दिनों यमुना नदी में अचानक पानी बढ़ने से आई बाढ़ में ये कहीं से बहकर आया है। वहीं यह बात पुरे इलाके में आग की तरह फैल गई है। जिसके बाद डायनासोर के आकार का बच्चा-मृत जानवर को देखने के लिए खेत में इलाके लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसके साथ ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

आपको बता दे की बता दें कि सरसावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद यहां बाढ़ जैसे हालात हो गए थे। यहां फसलों में पानी भर गया था और सभी खेत पूर्ण्तः जलमग्न हो गए थे। अब जैसे-जैसे पानी सूख रहा है तो यहां हालात ठीक हो रहे हैं। पानी उतरने पर अब खेत से यह अजीबोगरीब जानवर मिला है। जब ग्रामीणों ने डायनासोर जैसे दिखने वाले इस जानवर को देखा तो वह इसे अपने घर ले आए और पूरे गांव में यह बात तेजी से फैल गई।

मारुति लांच करने वाली है सबसे सस्ती कार, 34 किलोमीटर प्रतिलीटर का होगा माइलेज

The post डायनासोर को देख लोगों के उड़े होश, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OtgE95

No comments:

Post a Comment