Thursday, August 16, 2018

खून और जमीन के रिश्ते की कहानी है सलमान खान की फिल्म ‘भारत’

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म ‘भारत’ का टीजर रिलीज कर दिया है। सलमान ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि वीडियो में सलमान दिखाई नहीं दे रहे, लेकिन उनकी आवाज सुनाई दे रही है। सलमान कहते हैं, ‘बाबू जी कहते थे- कुछ रिश्ते जमीन से होते है, और कुछ खून से.. मेरे पास दोनों ही थे…।


advertisement:


अगर फिल्म की बात करें तो ‘भारत’ कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का रीमेक है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में तब्बू, दिशा पटानी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार में दिखेंगे।

वहीं प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ अहम किरदार निभाती दिखेंगी। सलमान की तरह कटरीना के भी फिल्म में पांच अलग अलग लुक होंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से ‘भारत’ में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।

लम्बे समय बाद काजोल के साथ इस फिल्म में काम करेंगे अमिताभ बच्चन

The post खून और जमीन के रिश्ते की कहानी है सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ appeared first on Navyug Sandesh.



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2BgnwES

No comments:

Post a Comment