Thursday, August 16, 2018

यूपी: अब एयरपोर्ट के नाम बदलेंगे, योगी सरकार ने भेजा प्रस्ताव

रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की प्रक्रिया से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पीछे हटते नहीं दिख रहे हैं। हाल ही में मुगल सराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय करने के बाद काफी विवाद हुआ था। योगी आदित्यनाथ के नए फैसले से लगता है कि इससे पीछे हटने वाले नहीं हैं, मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ बरेली, कानपुर और आगरा हवाई अड्डों का नाम भी बदलने पर विचार कर रहे हैं।


advertisement:


खबरों के मुुताबिक यूपी की योगी सरकार ने केंद्र से बरेली, कानपुर और आगरा हवाई अड्डों का नाम भी बदलने का प्रस्ताव किया है। राज्य नागरिक उड्डयन विभाग ने बरेली हवाई अड्डे का नाम ‘नाथ नगरी’ के नाम पर , कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे का नाम गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर, और आगरा हवार्ह अड्डे का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है।

नव्या नवेली के हॉट फोटोशूट से मचा तहलका, बॉलीवुड में दे सकती हैं दस्तक

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं और वह गोरखपुर स्थित गोरक्षनाथ पीठ के महंत भी हैं। महायोगी गोरखनाथ गोरक्षनाथ पीठ के संस्थापक महंत थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि इन तीनों हवाई अड्डों का नाम बदले जाने का इंतेजार वर्षो से हो रहा है। इन हवाई अड्डों के नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया है। इस बारे में नागर उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ जल्द ही बैठक होने की संभावना है।

The post यूपी: अब एयरपोर्ट के नाम बदलेंगे, योगी सरकार ने भेजा प्रस्ताव appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MqSgHG

No comments:

Post a Comment