Friday, August 10, 2018

टीम इंडिया के साथ अनुष्का के फोटो पर बीसीसीआई ने दी सफाई, कही यह बात

लंदन में भारतीय एंबेसडर द्वारा टीम इंडिया को दिए गए भोज के दौरान सामने आई फोटो में सबसे आगे की पंक्ति में कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के खड़े होने पर हुए विवाद को लेकर बीसीसी आई ने अपनी सफाई पेश की है। बीसीसीआई ने कहा है कि यह भोज एक सामान्य भोज की तरह दिया गया था। इस भोज में अनुष्का के शामिल होने से कोई प्रोटोकॉल नहीं टूटा है।


advertisement:


मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक बीसीसीआई ने आगे कहा कि यह भोज एम्बेसडर की तरफ से दिया गया था ना कि एम्बेसी की तरफ से, इस भोज पर एम्बेसडर की पत्नी ने खुद अनुष्का शर्मा को भी आमंत्रित किया था। रही बात उपकप्तान अंजिक्य रहाणे की तो वह खुद अपनी मर्जी से पीछे खड़े हुए था, उन्हें बुलाने पर वह आगे नहीं आए। उन्होंने कहा था कि वह पीछे ही सहज हैं।

गौरतलब है कि ट्विटर पर क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर किया था। इस फोटो में भारतीय उच्चायुक्त की पत्नी और उनके साथ खड़ी टीम इंडिया खड़ी है। इस फोटो में सबसे अग्रणी पंक्ति में विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आ रहीं थीं। इस पर यूजर ने बीसीसीआई को ट्रोल करना शुरु कर दिया था।

किसी ने कहा कि यह फैमिली फोटो नहीं है, एक यूजर ने अनुष्का शर्मा के आगे खड़े होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि उपकप्तान सबसे पीछे की पंक्ति में ओर मिसेज कोहली सबसे आगे खड़ी है, जबकि यह कपल कुछ दिन पहले ऑनलाइन भाषण दे रहा था।

The post टीम इंडिया के साथ अनुष्का के फोटो पर बीसीसीआई ने दी सफाई, कही यह बात appeared first on Navyug Sandesh.



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vX0IUP

No comments:

Post a Comment