Friday, September 14, 2018

यह छोटे-छोटे नुस्खे होते हैं बड़े काम के

मनुष्य को अक्सर कई छोटी-बड़ी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन हर समस्या के लिए दवाईयों का सेवन उचित नहीं माना जाता। बहुत सी समस्याएं ऐसी होतीे हैं, जिन्हें अपनी किचन में मौजूद चीजों से ही सुलझाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ छोटे-छोटे नुस्खे बता रहे हैं, जो बड़ी-बड़ी बीमारियों को दूर करने में आपकी मदद करेंगे-


advertisement:


जिन लोगों को हाई ब्लड प्रैशर की समस्या है, उन्हें तुलसी के 3 पत्ते और नीम का 1 पत्ता कुछ दिन लगातार खाना चाहिए। वहीं अगर आपके साथ ऐसा करना संभव नहीं है तो आप रोजाना तांबे के बर्तन में रखा पानी पीएं। यह भी उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने का आसान तरीका है।

आजकल बहुत से लोग घुटनों में दर्द से परेशान रहते हैं। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो आप रोजाना सुबह खाली पेट 2-3 अखरोट की गिरियां खाएं। इससे आपको काफी लाभ होगा।

अगर किसी कारणवश आपके पैर में मोच आ गई है तो आप आम के पत्ते पर नमक लगा कर चोट या पैर की मोच पर बांध लें।

बदलते मौसम में अस्थमा के मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाती है। इससे निजात पाने के लिए तुलसी के पत्तों को साफ करके इनके साथ काली मिर्च खाएं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NEl3ct

No comments:

Post a Comment