आम आदमी पार्टी के नेता और अरविंद केजरीवाल के करीबियों में से एक आशुतोष ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आशुतोष ने पत्रकारिता छोडक़र आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। हालांकि, आशुतोष का इस्तीफा अरविंद केजरीवाल ने मंजूर नहीं किया है। आशुतोष की इस्तीफा जैसे ही मीडिया की सुर्खियां बना तो सीएम केजरीवाल ने तत्काल ट्वीट कर कहा है- हम आपका इस्तीफा कैसे स्वीकार कर लें? ना इस जनम में तो नहीं।
How can we ever accept ur resignation?
ना, इस जनम में तो नहीं। https://t.co/r7Y3tTcIOZ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 15, 2018
इसके कुछ देर बाद केजरीवाल ने एक और भावुक अपील करके आशुतोष से आप नहीं छोडऩे की अपील की। अपने ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा- सर, हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने एक पुरानी फोटो भी लगाई है, जिसमें वे आशुतोष के साथ गले मिलते नजर आ रहे हैं।
.@ashutosh83B सर, हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं। https://t.co/2JuZeQbifz
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 15, 2018
नव्या नवेली के हॉट फोटोशूट से मचा तहलका, बॉलीवुड में दे सकती हैं दस्तक
अभी यह कहना मुश्किल है कि आशुतोष अपना इस्तीफा वापस लेंगे या नहीं,, या फिर वह वापस पत्रकारिता की दुनिया में लौट जाएंगे।
इसके कुछ देर बाद केजरीवाल ने एक और भावुक अपील करके आशुतोष से आम आदमी पार्टी नहीं छोडऩे की अपील की। अपने ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा- ‘सर, हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं।’ इसके साथ ही केजरीवाल ने एक पुरानी फोटो भी लगाई है, जिसमें वे आशुतोष के साथ गले मिलते नजर आ रहे हैं।
इस्तीफे के बाद आशुतोष मीडिया से रूबरू हुए, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और पीएसी से गुजारिश की है मेरा इस्तीफा मंजूर कर लें।
The post आम आदमी पार्टी से आशुतोष का इस्तीफा, केजरीवाल ने किया नामंजूर appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2BgROHG
No comments:
Post a Comment