Thursday, August 16, 2018

पीएम मोदी के भाषण की खास दस बातें..

देश के 72वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हमारा देश बहुत प्रगति कर रहा है। पीएम मोदी ने बिजली, तकनीक, शिक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, कृषि, मेडिकल, विदेशी संंबंध जैसे मुद्दों पर प्रगति कर रहे देश को लेकर कई बातें कहीं, आईए जानते हैं प्रधानमंत्री के भाषण की दस खास बातें..

न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच मतभेद आए सामने

  1. पिछले 4 साल में जो काम हुए हैं, उन कामों का अगर लेखा-जोखा लें, तो आपको अचरज होगा कि देश की रफ़्तार क्‍या है, गति क्‍या है, प्रगति कैसे आगे बढ़ रही है।
  2. वर्ष 2013 की रफ्तार के आधार पर गांव में बिजली पहुंचाने के लिए शायद एक-दो दशक और लग जाते।
  3. गरीबों को एलपीजी गैस कनेक्‍शन, गरीब मां को धुंआ-मुक्‍त बनाने वाला चूल्‍हा, यदि 2013 की रफ़्तार से चले होते तो उस काम को पूरा करने में शायद 100 साल भी कम पड़ जाते।
  4. चार साल में देशबदलाव महसूस कर रहा है। देश एक नई चेतना, नई उमंग, नए संकल्प, नई सिद्धि और नये पुरुषार्थ के साथ आगे बढ़ा रहा है। आज देश दोगुना Highway बना रहा है, चार गुना, गांवों में नए घर बना रहा है।
  5. देश आज Record अनाज का उत्पादन कर रहा है, तो देश आज RecordMobile phone का उत्‍पादन भी कर रहा है। देश में आज Recordट्रैक्टरों की बिक्री हो रही है।
  6. देश आज नए IIM, नए IIT, नए AIIMS  की स्थापना कर रहा है। देश आज छोटे-छोटे स्थानों पर नए Skill Development के Mission  को आगे बढ़ाकर नए-नए Centre खोल रहा है।
  7. हमारे देश का किसान इन दिनों आधुनिकता, वैज्ञानिकता की ओर जाने के लिये micro irrigation, drip irrigation और Sprinkle पर काम कर रहा है।
  8. देश के किसानों को लागत का डेढ़ गुना न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य दिया जाएगा।
  9. आज देश ने जीएसटी लागू कर दिया। व्यापारियों में एक नया विश्वास पैदा हुआ।
  10. पहले दुनिया red tape की बात करती थी लेकिन आज red carpet की बात हो रही है। ease of doing business में हम सौ तक पहुंच गये हैं।

advertisement:


 

 

The post पीएम मोदी के भाषण की खास दस बातें.. appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PcQSXC

No comments:

Post a Comment