Friday, August 17, 2018

भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर लगाया नेताओं के फोन टैप करने का आरोप

BJP की कर्नाटक इकाई ने गुरुवार को यह आरोप लगाया कि एचडी कुमारस्वामी की सरकार नेताओं के फोन टैप कर रही है क्योंकि उसे डर है कि कुछ असंतुष्ट विधायक सत्तारूढ़ कांग्रेस-जदएस गठबंधन से इस्तीफा दे सकते हैं। BJP महासचिव सी टी रवि ने बताया कि सरकार को अपने ही विधायकों और गठबंधन सहयोगियों पर विश्वास नहीं है और उसे चिंता है कि ये नेता उसे ‘धोखा’ दे सकते हैं।


advertisement:


सत्तारूढ़ पक्ष के कुछ विधायकों के इस्तीफा देने की संभावना की रिपोर्ट को लेकर पूछे जाने पर रवि ने कहा, ‘मेरी जानकारी के मुताबिक सरकार अपने अधिकारियों और पुलिस विभाग के जरिए सत्ता पक्ष एवं विपक्ष दोनों ओर के नेताओं और विधायकों के फोन टैप कर रही है।’ ऐसी रिपोर्ट है कि कांग्रेस पार्टी से कुछ असंतुष्ट विधायक BJP के संपर्क में हैं। उनकी मंशा सरकार गिराने की है और यह भगवा पार्टी के लिए सरकार बनाने के उसके दावे के लिए रास्ता तैयार करेगा।

रवि ने कहा कि सरकार गिराने के लिए BJP को ऐसे प्रयासों की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इसके लिए गठबंधन के अंदर पहले से ही तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा, ‘गठबंधन विशेषकर कांग्रेस के कई नेता पहचान के संकट से गुजर रहे हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि गंठबंधन सरकार के बीच कोई समन्यव और विश्वास नहीं है।

राहुल की यह तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे, बंदे में दम है

The post भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर लगाया नेताओं के फोन टैप करने का आरोप appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PimXNO

No comments:

Post a Comment