Thursday, August 9, 2018

अनुष्‍का के कारण बीसीसीआई हो गई सोशल मीडिया पर ट्रोल

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की एक तस्वीर ट्वीट की है जिसके बाद ना केवल विराट और अनुष्का बल्कि बीसीसीआई भी ट्रोल हो गयी है। इंग्लैंड में चल रहे टेस्ट मैच सीरीज के दौरान अनुष्का शर्मा भी कप्तान विराट कोहली के साथ हैं। तस्वीर में अनुष्का शर्मा भारतीय टीम से साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में सबसे आगे विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा खड़ी हैं जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई है कि क्यों इंडियन क्रिकेट टीम के उपकप्‍तान यानी अजिंक्‍य रहाणे इस फोटो में सबसे आखिरी लाइन में पीछे खड़े नजर आ रहे हैं और विराट के साथ उनकी पत्नी कड़ी हैं।

यूजर्स ने ट्वीट किया कि ये कोई फैमिली फोटो नही हैं बल्कि इंडिया की क्रिकेट टीम की फोटो हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वाइस कैप्‍टन आखिरी लाइन में और भारतीय क्रिकेट की फर्स्‍ट लेडी पहली लाइन में.. यही लोग कुछ दिन पहले ऑनलाइन लैक्‍चर दे रहे थे..’.

विराट या अनुष्का की तरफ से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अनुष्का शर्मा काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘सुई धागा’ में बिजी थी। इसलिए समय मिलते ही वो विराट के लंदन में समय बिता रही हैं।

मरीना बीच पर हुआ करुणानिधि का अंतिम संस्कार, दफनाया गया

The post अनुष्‍का के कारण बीसीसीआई हो गई सोशल मीडिया पर ट्रोल appeared first on Navyug Sandesh.



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2nnhFnm

No comments:

Post a Comment