Thursday, August 9, 2018

H’Birthday: सुपर एक्ट्रेस बन चुकी है यह अभिनेत्री, बचपन में दिखती थी ऐसी

9 अगस्त 1991 को मुंबई में जन्मी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आज दक्षिण भारतीय सिनेमा टोलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। हंसिका बाल कलाकार के रूप में ही फिल्मों और सीरियल में काम करने लग गई थीं। हंसिका बचपन में हम दो हैं ना, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, शाका लाका बूम बूम, (पार्ट 1-2) देश में निकला होगा चांद में भी काम किया है। हंसिका, ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया में भी नजर आ चुकी हैं। हंसिका के पिता प्रदीप मोटवानी एक बिजनेसमैन हैं वहीं उनकी मां मोना मोटवानी एक स्किन स्पेशलिस्टी डॉक्टर हैं।


advertisement:


Happy Birthday: सुपरस्टार महेश बाबू कैसे बने प्रिंस, जानिए उनके लाइफ और करियर सीक्रेट

हंसिका ने फि़ल्म कैरियर की शुरुआत तेलुगु फि़ल्म, देसमुद्रू से की थी, इस फिल्म में उनके अपोजिट अल्लू अर्जुन थे। जबकि हंसिका ने हिमेश रेशममिया के साथ आप का सुरूर — द रियल लव स्टोरी फिल्म से अपने हिंदी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

हंसिका ने कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के साथ 2008 में आई कन्नड़ फि़ल्म बिंदास में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ कंट्री फिल्म में भी काम किया है। हंसिका ने तमिल फिल्म सिंघम 3 में सूर्या के साथ मुख्य भूमिका निभाई है। जबकि हंसिका ने गोविंदा के साथ मनी है तो हनी है फिल्म में भी अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता है।

The post H’Birthday: सुपर एक्ट्रेस बन चुकी है यह अभिनेत्री, बचपन में दिखती थी ऐसी appeared first on Navyug Sandesh.



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MwfGbx

No comments:

Post a Comment