Thursday, August 9, 2018

मनमर्जियां फिल्म से अभिषेक की वापसी, पिता से अलग बनाई है पहचान

अनुराग कश्यप की रोमांटिक ड्रामा फिल्म मनमर्जियां का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म से अभिषेक बच्चन स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। हालांकि उनकी तुलना हमेशा सदी के महानायक पिता अमिताभ बच्चन से होती रही है। पर कम ही फिल्मे करने वाले अभिषेक अपनी स्टाइल से अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं। आनंद एल राय और फैंटम फिल्मस ने इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी.


advertisement:


फिल्म में रोमांस के बीच मनमर्जियां होती दिखेगी। विक्की कौशल और तापसी पन्नू की केमिस्ट्री अच्छी है। विक्की कौशल इस मूवी में पंजाबी रोमियो के अंदाज में दिख रहे हैं।फिल्म पंजाब की लव स्टोरी है, जिसमें तापसी विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं। तापसी के घरवाले अभिषेक के साथ उनका रिश्ता तय करते हैं और उनकी शादी हो जाती है। अब देख कर ही पता चलेगा की इस ट्राएंगल लव स्टोरी का क्या अंजाम होता है।

मरीना बीच पर हुआ करुणानिधि का अंतिम संस्कार, दफनाया गया

The post मनमर्जियां फिल्म से अभिषेक की वापसी, पिता से अलग बनाई है पहचान appeared first on Navyug Sandesh.



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KH3a75

No comments:

Post a Comment