शाहिद की आगामी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालु’ इन दिनों सुर्ख़ियों में छाई हुई है| श्रीनारायण सिंह द्वारा डायरेक्ट की जा रही इस फिल्म की स्टोरी बिजली के मुद्दे से जुड़ी कहानी पर आधारित है| इस फिल्म के नए गाने के बारे में अब खुलासा किया गया है| बताया जा रहा है कि फिल्म में पुराना गाना ‘उर्वशी’ लिया जाने वाला है जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी थिरकते हुए नज़र आएंगे|
मीडिया को देख प्रियंका ने छुपाई सगाई की अंगूठी: वीडियो
कियारा ने कहा कि, “सब जानते हैं कि शाहिद कितने अच्छे डांसर हैं और ऐसे में उनके साथ स्टेप्स मैच करना टेढ़ी खीर है।” इस फिल्म में शाहिद कपूर ऐसे युवक का किरदार प्ले कर रहे हैं जो बिजली के बिल की समस्या से परेशान है। इसमें उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर और यामी गौतम हैं। इस फिल्म में यामी गौतम वकील का किरदार निभाती दिखेंगे।
H’Birthday: सुपर एक्ट्रेस बन चुकी है यह अभिनेत्री, बचपन में दिखती थी ऐसी
हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हुआ है और अब कहा जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 10 अगस्त को रिलीज़ होगा| सिनेमाघरों में यह फिल्म 14 सितंबर को रिलीज़ होगी।
The post बत्ती गुल मीटर चालू : प्रभुदेवा के इस फेमस गाने पर थिरकते दिखेंगे शाहिद और कियारा appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KDT6f7
No comments:
Post a Comment