देश की सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 72वें स्वतन्त्रता दिवस के मद्देनजर प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए कम अवधि तथा कम मूल्य के साप्ताहिक एवं रोजाना इस्तेमाल के दो कॉम्बो स्पेशल टैरिफ वाउचर पैक ‘फ्रीडम ऑफर’ पेश किया है। आपको बता दे की इससे कंपनी के प्रीपेड मोबाइल के छोटे शहरों तथा कस्बों के उपभोक्ताओं को बहुत फायदा होगा।
आपको बता दे की उपभोक्ता सभी प्रकार की सेवाएं जैसे असीमित कॉल, डाटा, SMS एवं मनपसंद रिंग बैक टोन (PRBT) की मुफ्त सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। यह स्पेशल टैरिफ वाउचर के छोटे पैक 10 अगस्त से राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध होंगे।
आपको बता दे की इसके तहत सात दिन की वैधता वाले 29 रुपए के पैक में किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉल, दिल्ली एवं मुंबई को छोड़कर नेशनल रोमिंग, अनलिमिटेड डाटा जिसकी स्पीड दो GB के बाद 80 KBPS हो जाएगी, दैनिक 100 SMS और असीमित गाने बदलने की सुविधा के साथ नि:शुल्क PRBT की सुविधा मिलेगी।
इसी तरह से नौ रुपए के दैनिक पैक में किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉल, दिल्ली तथा मुंबई को छोड़कर नेशनल रोमिंग, अनलिमिटेड डाटा जिसकी स्पीड दो GB के बाद 80 KBPS हो जाएगी और 100 SMS प्राप्त होगा।
भारत में आज लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 9, ये हो सकते हैं फीचर्स
The post BSNL 9 रुपए में देगा अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2On4XAr
No comments:
Post a Comment