Tuesday, August 7, 2018

दिल्ली के सभी शेल्टर होम का होगा सोशल ऑडिट का आदेश

मुजफ्फपुर में शेल्टर होम में लड़कियों से रेप का मामले के तुरंत बाद अब उत्तर प्रदेश के देवरिया में भी इसी तरह का वाकया सामने आया है जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली के सभी शेल्टर होम्स के सोशल ऑडिट का आदेश दिया है। DWC अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने सभी शेल्टर होम के सोशल ऑडिट के लिए एक कमिटी गठित की है जो 3 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सभी शेल्टर होम की गहराई से जांच करने की बात कही है।


advertisement:


देवरिया के शेल्टर होम की एक लड़की ने शेल्टर होम संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शेल्टर होम से 24 लड़कियों को मुक्त कराया गया है पर अभी भी 18 लड़कियां गायब हैं।देवरिया के शेल्टर होम को प्रशासन ने सील कर दिया है। लड़कियों ने बताया है कि गाड़ियों से लोग शेल्टर होम में आते थे और यहां से लड़कियों को ले जाते थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के डीएम को हटाते हुए मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

14 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे इमरान

The post दिल्ली के सभी शेल्टर होम का होगा सोशल ऑडिट का आदेश appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vqEXgB

No comments:

Post a Comment