Friday, August 10, 2018

दुनिया के सबसे बड़े समुद्री तटों में गिना जाता है मरीना बीच, जानिए इसकी खूबियां

दक्षिण भारत के तमिलनाडू राज्य की राजधानी चेन्नई (चेन्नै) महानगर का मरीना बीच (तट, समुद्री किनारा) इस वक्त पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। महज इसलिए नहीं कि यहां पर तमिलनाडू के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि को दफनाया गया है और उनका भी यहां तमिलनाडू के पूर्व दिग्गज राजनीतिज्ञों की तरह समाधि स्थल बनेगा। इसके अलावा मरीना बीच अपनी कई खूबियों के कारण चर्चा का विषय बन जाता है।


advertisement:


मरीना बीच बंगाल की खाड़ी (कोरामंडल समुद्री) के किनारे पर स्थित है। मरीना समुद्री तट कि किनारे रेत ज्यादा पाई जाती है। यह रेत बीच को और खूबसूरत बनाती है। अगर हवाई साइट सीन से देखा जाए तो ऐसा प्रतीत होगा कि मानो की एक लाल मिट्टी की चादर बिछी हो। मरीना बीच का किनारा ऊपर से देखने पर ऐसा प्रतीत होगा कि या तो किसी क्रिकेट मैदान का खूबसूरत पिच है या किसी टेनिस टूर्नामेंट के लिए लाल बजरी पर बिछाया गया कारपेट है।

बढ़ते हुए वजन पर लगाम लगाती है यह चाय, आप भी अवश्य पीजिए

मरीना बीच की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह भारत ही नहीं एशिया के सबसे बड़े बीच के रूप में जाना जाता है। जबकि पूरी दुनिया में सबसे बड़े समुद्री किनारों की श्रेणी में आता है।  मरीना बीच के किनारे पर तमिलनाडू राजनीति के सितारे पूर्व मुख्यमंत्रियों के यहां समाधि स्थल हैं।

यहां पर तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता, सीएन अन्नादुरई (तमिलनाडु के पहले मुख्यमंत्री अन्नादुरई) एमजीआर और एम करुणानिधि पर स्थल हैं। यह नेता हिंदू होते हुए भी दफनाए गए। जबकि हिंदू परंपरा के अनुसार इंसान को मरने के बाद अग्नि दी जाती है। लेकिन, यह द्रविड़ राजनीति से प्रभावित थे। द्रविड़ संस्कृति कों मानने वाले हिंदू धर्म से अलग हटकर चलते हैं और ना ही हिंदू रीति रिवाजों को कर्मकांड धार्मिक अनुष्ठान मानते हैं, इसलिए इनकी इच्छानुसार इन्हें दफनाया गया है।

The post दुनिया के सबसे बड़े समुद्री तटों में गिना जाता है मरीना बीच, जानिए इसकी खूबियां appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MaceqQ

No comments:

Post a Comment