मोटापा आज के समय में किसी महामारी से कम नहीं है। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं, लेकिन फिर भी सफलता उनके हाथ नहीं लगती। ऐसे में जरूरत है कि आप कुछ अतिरिक्त उपाय करें। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही एक चाय के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने वजन को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह ऊलौंग चाय कई मायनों में शरीर के लिए लाभदायक है। पॉलिफिनॉल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर रोजाना 1 कप इस चाय का सेवन आपको कई गंभीर बीमारियों से भी दूर रखेगा। तो चलिए जानते हैं इस चमत्कारी चाय के बारे में-
बहुत से शोध यह साबित करते हैं कि यदि लगातार 6 हफ्ते तक एक कप ऊलौंग चाय का सेवन किया जाए तो इससे 8 किलो तक वजन कम हो जाता है। इस चाय का सेवन न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रोल को घटाता है, बल्कि फैट को भी बर्न करता है।
जिन लोगों का सब कुछ करने के बाद भी वजन कम नहीं होता, उसका मुख्य कारण होता है मेटाबाॅलिज्म का स्लो होना। मगर इस चाय में पॉलीफिनॉल कंपाउंड होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता हे, जिसके कारण आपके शरीर से चर्बी तेजी से कम होती है और आप फिट एंड फाइन नजर आते हैं।
यह चाय सिर्फ फैट ही बर्न नहीं करती बल्कि इसका सेवन वसा को अशोषित करने में भी मदद करता है। जब ऐसा होता है तो शरीर में वसा फैट के रूप में जमा नहीं होता तथा आपका वजन भी तेजी से कम होता है।
The post बढ़ते हुए वजन पर लगाम लगाती है यह चाय, आप भी अवश्य पीजिए appeared first on Navyug Sandesh.
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2npiI6r
No comments:
Post a Comment