Thursday, August 9, 2018

दलाई लामा ने भारत-पाकिस्तान बंटवारे के लिए नेहरु को जिम्मेदार ठहराया

पाकिस्तान और हिंदुस्तान के बंटवारे को लेकर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बड़ा बयान दिया है।  एक कार्यक्रम में गोवा पहुंचे तिब्बती धर्म गुरु दलाईलामा ने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के लिए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को जिम्मेदार ठहराया। एक कार्यक्रम में बोलते हुए दलाई लामा ने कहा कि अगर पंडित जवाहर लाल नेहरु  भारत के प्रधानमंत्री बनने की हठ नहीं करते तो आज भारत पाकिस्तान एक होते। क्योंकि, महात्मा गांधी मोहम्मद अली जिन्नो को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे।


advertisement:


उन्होंने कहा कि अगर मोहम्मद अली जिन्ना को देश का प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो आज भारत और पाकिस्तान एक होते और बंटवारा नहीं होता। महात्मा गांधी चाहते थे कि मोहम्मद अली जिन्ना देश के शीर्ष पद पर बैठे, लेकिन पहला प्रधानमंत्री बनने के लिए जवाहरलाल नेहरू ने सिर्फ खुद का ध्यान रखा और देश को बंटवारे का दर्द झेलना पड़ा।

करुणानिधि के अंतिम दर्शन को पहुंचे पीएम मोदी, कनिमोझी-स्टालिन को सांत्वना दी

उन्होंने कहा कि मैं नेहरु को निजी तौर पर जानता था वह बहुत ही अच्छे ओर काबिल इंसान थे लेकिन, उनसे भी कभी कभी गलतियां हो जाती थीं। इसके अलावा दलाई लामा ने चीन पर भी तिब्बत को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चीन की ज्यादती और आक्रमक रवैये के कारण तिब्बितयों को बहुत ही तकलीफों को सामना करना पड़ा रहा है। तिब्बत की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही हैं। दलाई लामा ने कहा कि मैं वह दर्द आज भी नहीं भूला हूं जब 17 मार्च 1959 की रात अपने समर्थकों के साथ तिब्बत छोडक़र निकल आया था।

The post दलाई लामा ने भारत-पाकिस्तान बंटवारे के लिए नेहरु को जिम्मेदार ठहराया appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OoxBRF

No comments:

Post a Comment