9 अगस्त 1975 को चेन्नई में जन्मे महेश बाबू आज तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम हैं। महेश बाबू की फैन फॉलोइंग सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि भारत से निकलकर सात समुद्र पार भी है। उनके दीवाने पूरी दुनिया में फैले हैं। महेश बाबू सबसे डेशिंग और हैंडसम सुपरस्टार माने जाते हैं। महेश बाबू ने नम्रता शिरोडर से शादी की है। दोनों पहली बार वामसी फिल्म सेट पर मिले थे। इसी फिल्म के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। दोनों ने 2005 में शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे हैं। महेश आज तेलुगु सिनेमा के सबसे महंगे सुपरस्टार माने जाते हैं। महेश बाबू को उनके समर्थक प्रिंस के नाम से बुलाते हैं।
महेश बाबू ने अपने फि़ल्मी कैरियर की शुरूआत बाल कलाकार के रूप में की थी। उनकी 2003 की ब्लॉकबस्टर फि़ल्म ओक्काडू उस समय की सबसे बड़ी तेलुगू फि़ल्मों में से एक थी उस फि़ल्म में इन्होंने एक युवा कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी। 2005 में आई की तेलुगू भाषी फिल्म अथाडु ने कमाई के कई रिकॉर्ड स्थापति किए थे। महेश बाबू का बैकग्राउंड फिल्मी है।
करुणानिधि के अंतिम दर्शन को पहुंचे पीएम मोदी, कनिमोझी-स्टालिन को सांत्वना दी
उनके पिता कृष्णा दिग्गज तेलुगू अभिनेता रहे हैं। महेश बाबू खुद का जी महेश बाबू एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रोड्क्शन हाऊस भी चलाते हैं। महेश बाबू ने 1979 में नीडा फिल्म से बाल कलाकार के रूप में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त महेश छह वर्ष के थे। महेश ने बाल कलाकार के रूप में 8 फिल्मों में काम किया है। महेश ने राजाकुमरुडू (1999) से लीड एक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
महेश ने फिल्म मुरारी(2001), ओक्काडू (2003) अथूडू(2005)पोकिरी (2006) ननेक्कोडाइन (2014), सरिमंथुडू (2015) दूकुडू (2011), व्यापारी (2012) सीथम्मा वकितलो सरिमल्ले चेट्टू(2013) जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उनकी 2017 में आई स्पाईडर और 2018 में आई भारत आने नेनू ने बिजनेस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत आने नेनू सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म है। महेश बाबू सात नंदी पुरस्कार, पांच फिल्मफेयर पुरस्कार, तीन सिनेमा पुरस्कार, तीन दक्षिण भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार जीते चुके हैं।
The post Happy Birthday: सुपरस्टार महेश बाबू कैसे बने प्रिंस, जानिए उनके लाइफ और करियर सीक्रेट appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2M7ve8H
No comments:
Post a Comment