सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश के पद की जस्टिस इन्दिरा बनर्जी द्वारा शपथ ग्रहण करने के साथ ही उच्चतम न्यायालय में महिला न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। ऐसा न्यायालिका के इतिहास में पहली बार हुआ है की सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला न्यायाधीश- न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा और न्यायमूर्ति इन्दिरा बनर्जी, हैं।
सुप्रीम कोर्ट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक आठ महिला न्यायाधीशों की नियुक्ति शीर्ष अदालत में हो चुकी हैं जिनमे पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी थीं जिनकी नियुक्ति 1989 में हुई थी। शीर्ष अदालत में न्यायाधीश नियुक्त होने वाली न्यायमूर्ति बनर्जी 23 सितंबर, 2022 को सेवानिवृत्त होंगी। वे मद्रास उच्च न्यायालय में और उससे पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश और मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं। न्यायमूर्ति बनर्जी से पहले वरिष्ठ अधिवक्ता इन्दु मल्होत्रा शीर्ष अदालत में न्यायाधीश बनने वाली सातवीं महिला थीं।
जस्टिस मल्होत्रा ऐसी पहली महिला न्यायाधीश हैं जिनकी सीधे उच्चतम न्यायालय में नियुक्ति हुई है ।
The post देश के सर्वोच्च न्यायालय में पहली बार तीन महिला जस्टिस appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2M0ztmV
No comments:
Post a Comment