Friday, August 10, 2018

पैरों की टैनिंग दूर करने का यह है असरदार उपाय

धूप में निकलने पर शरीर के खुले हिस्सों में टैनिंग होना लाजमी है। पैर भी इससे अछूते नहीं रहते। बस अंतर इतना है कि लोग इस ओर कुछ खासा ध्यान नहीं देते। आप भले ही ओर ध्यान न दें लेकिन अन्य लोगों की नजरें गाहे-बगाहे उस ओर चली ही जाती है। इसलिए पैरों की टैनिंग को दूर करना भी उतना ही जरूरी है। तो चलिए जानते हैं पैरों की टैनिंग दूर करने का असरदार उपाय-


advertisement:


संतरे का छिलका टैनिंग हटाने का एक आसान उपाय है चूंकि इसमें नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जिसके कारण त्वचा की रंगत निखरती है। इसके पैक को बनाने के लिए संतरे के छिलकों के पाउडर की आवश्यकता होगी। इसके लिए संतरे के छिलकों को धूप में अच्छे से सूखा लें। फिर इसको मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें। अब इसमें 4 से 5 चम्मच दूध के मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब पेस्ट को पैरों पर लगा कर हल्के हाथों से मसाज करें और 20 से 25 मिनट के बाद गर्म पानी से धो लें।

संतरे की तरह ही नींबू में भी नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होने के कारण यह टैनिंग को दूर करने में प्रभावी है। इसका पैक बनाने के लिए 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर मिक्स करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा मिल्क पाउडर भी मिक्स कर सकते हैं। अब इस पेस्ट को 20 मिनट तक पैरों में लगाने के बाद गर्म पानी से धो लें।

आर्मी केम्प का दौरा करेंगे सूरज पंचोली

The post पैरों की टैनिंग दूर करने का यह है असरदार उपाय appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2nmDofc

No comments:

Post a Comment