उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही बलात्कार की घटनाएं अब रूकने का नाम नहीं ले रही है और एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सोनभद्र जिले में सामने आया है। यहां थाने में तैनात सिपाही ने ही महिला कांस्टेबल के साथ जबरन दुष्कर्म किया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इसकी गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिले के राबर्ट्सगंज स्थित महिला थाने में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ कर्मा थाने में तैनात मुंशी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपित मुंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आरोपी को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस ने यह बताया कि महिला थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कर्मा थाने में मुंशी के पद पर तैनात राधेश्याम खरवार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक पुलिस ने बताया कि वह किराए का कमरा लेकर राबर्ट्सगंज नगर में रहती है। वहीं पर कर्मा थाने के मुंशी का आना-जाना रहा है। इसी दौरान मौका देखकर सिपाही ने महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि महिला कांस्टेबल और आरोपित मुंशी की मुलाकात सीसीटीएनएस के प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। उसके बाद महिला कांस्टेबल की तैनाती राबर्ट्सगंज महिला थाने में हुई और राधेश्याम की तैनाती कर्मा में। महिला कांस्टेबल नगर में एक किराये का कमरा लेकर रहने लगी। आरोप है कि राधेश्याम कमरे पर आता जाता रहा। एक दिन उसने जबरदस्ती महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता ने इसकी शिकायत पुलिस अधिक्षक से की। इस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। मामला दर्ज होने के बाद मुंशी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
The post महिला कांस्टेबल के साथ सिपाही ने किया ये गंदा काम appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NzdyAa
No comments:
Post a Comment