बिहार के नांलदा में बहुत ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दलित महिला के साथ कुछ दबंग लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मगर जब वह असफल हुए तो उन्होंन महिला को जिंदा जला कर हत्या कर दी। महिला को जिंदा जला देने की इस घटना से इलाके में भय का माहौल है।
सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर सूचना ली। वहीं उन्होंने मामले को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य लोगों की पुलिस तलाश में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार जिले केगिरियक थाना इलाके के पूरन बिगहा गांव में दुष्कर्म में असफल दबंगों ने एक दलित महिला के घर में घुस कर उसे जिंदा जला दिया।
जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि पूरनबिगहा निवासी पुनिया देवी के घर देर रात गांव के ही कुछ युवक घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवकों ने महिला के शरीर पर केरोसीन तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया और फरार हो गए। बुरी तरह जल रही महिला जब घर से बाहर निकली तो पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लोगों ने इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
The post बलात्कार में असफल होने पर बदमाशों ने उठाया ये खौफनाक कदम appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wwnV17
No comments:
Post a Comment