मानसून सीजन में ज्यादातर नमी रहती जिसके कारण अनेको शरीर संबंधी समस्याएं हो जाती है| स्किन, हेयर, पैर संबंधी परेशानियों का सामना लोगों को अकसर करना पड़ता है| पैरों में छाले की समस्या नई चप्पल पहनने के कारण बहुत बार देखने को मिलती है| मानसून के दिनों में पैर में इन्फेक्शन सबसे ज्यादा होता है| इसको दूर करने के लिए बहुत से घरेलू उपचार है जिसका आप उपयोग कर सकते हैं| जानें यहां –
शरीर के लिए बेहद आवश्यक है फाइबर, जानिए कैसे
1. एलोवेरा लगाएं
छालों की सूजन को कम करने में एलोवेरा बहुत लाभदायक होता है| छालों पर एलोवेरा जैल करीब 10 से 15 के लिए लगा लें| उसके बाद गर्म पानी से वॉश कर लें| एलोवेरा पूरे दिन में कम से कम छालों पर दो बार लगाएं| छालों से राहत मिलेगी|
2. ग्रीन टी है लाभदायक
एंटी-इंफ्लेमेटरी और उपचारात्मक गुण ग्रीन-टी में भरपूर होते हैं जिससे छालों के दर्द से राहत पाई जा सकती है| छालों को दूर करने के लिए गर्म पानी में ग्रीन टी बैग और बेकिंग सोडा डाल कर रखें| ठंडा होने पर इसे छालों में लगाएं| इससे छालों को दूर किया जा सकेगा| ये करीब दो से तीन बार पूरे दिन में लगाएं| फर्क नज़र आएगा |
3. सेब का सिरका है फायदेमंद
छालों से राहत दिलाने में सेब का सिरका बहुत फायदेमंद है| इससे सूजन और दर्द को कम किया जा सकता है| यह इन्फेक्शन से राहत दिलाने में बहुत फायदेमंद है| कॉटन को सेब के सिरके में डिप करें और फिर उसे छालों पर लगाएं| यह छालों से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा| आप चाहे तो प्याज के पेस्ट में सेब का सिरका मिक्स कर लें और फिर छालो पर लगाएं|
4. कैस्टर ऑयल लगाएं
कैस्टर ऑयल छालों से छुटकारा दिलाने में बहुत लाभदायक है| रात्रि में छालों पर यह तेल लगा लें और प्रातः धोएं| आप चाहें तो सिरके और कैस्टर ऑयल को मिक्स करके भी छालों पर लगा सकते हैं| फर्क महसूस होगा|
इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए बैंगन का सेवन, वरना…
5. पेट्रोलियम जेली से मिलेगी राहत
पैरों के छालों से राहत दिलाने में पेट्रोलियम जेली बहुत मददगार है| अपने पैरों को 10 मिनट के लिए गर्म पानी में डालें और उसके बाद जब वह सूख जाएं तो उस पर पेट्रोलियम जेली लगाएं| इसे छाले दूर हो जाएंगे और फर्क नज़र आएगा|
The post इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर पाएं छालों से छुटकारा, मिलेगी राहत appeared first on Navyug Sandesh.
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vkw6x8
No comments:
Post a Comment